सिवान: बाल श्रम जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

परवेज अख्तर/सिवान: बालश्रम को रोकने एवं आम लोगों के बीच जागरुकता लाने के लिए डीएम के निर्देशानुसार शुक्रवार को जागरुकता रथ निकाला गया। श्रम अधीक्षक प्रशांत राहुल, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई राजकुमार सिंह व एक्सेस टू जस्टिस फार चिल्ड्रेन कार्यक्रम के निदेशक सह कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया। जागरुकता रथ के माध्यम से लोगों के बीच बाल श्रम को रोकने हेतु जन जागरुकता फैलाई जाएगी। श्रम अधीक्षक ने बताया कि पूरे जिले में बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल श्रमिकों से कार्य कराना गैर कानूनी है तथा इसके लिए सजा का प्रावधान एवं अर्थदंड लगाने का प्रावधान है।

उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों से अपील की है कि अपने संस्थानों में बाल श्रमिकों ना रखें। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के तहत संचालित एक्सेस टू जस्टिस फार चिल्ड्रन कार्यक्रम के निदेशक सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि हम सभी का प्रयास होगा कि जिले को बाल श्रम मुक्त बनाया जाए। इस दिशा में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हम सभी अभियान को मूर्त रूप देने में लगे हैं। मौके पर पर वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह, एक्सेस टू जस्टिस फार चिल्ड्रन कार्यक्रम के प्रबंधक भोला कुमार श्रीवास्तव, इंदल सिंह समेत विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026