सिवान: जेई मेंस की परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम, स्वजनों में खुशी का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जेई मेंस की परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे उनके स्वजनों में खुशी का माहौल है। सभी ने बच्चों को मिठाई खिला उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर प्रखंड के कौसड़ निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख देवंती देवी की पौत्री काव्या कश्यप ने जेई मेंस की परीक्षा में 96 .92 अंक लाकर परिवार का नाम रोशन की है। उसकी सफलता पर पिता पिता मंटू कुमार सिंह, मां किरण देवी समेत अन्य स्वजनों में खुशी का माहौल है।

काव्या कश्यप में बताया कि वह आइआइटी कंप्लीट होने के बाद यूपीएससी की तैयारी करेगी। वहीं जेई मेंस की परीक्षा में जीरादेई प्रखंड के दो लड़कों ने बाजी मारी है। भरथुआ निवासी अनुराग सिंह 99.84 प्रतिशत तथा आकाश कुमार चौरसिया ने 94.53 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होकर जिले का नाम रोशन किया है। ये दोनो अभ्यर्थी भी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे।अकाश कुमार चौरसिया ने बताया कि हम लोगों का दो जेईई मेंस क्लियर हो चुका है। बच्चों की सफलता पर स्वजनों में खुशी का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024