सिवान: अर्द्धवार्षिक परीक्षा को ले बच्चों में दिखा उत्साह

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर बच्चे एक घंटा पूर्व ही अपने केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा को ले बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कई जगहों पर प्रश्नपत्रों के कम मिलने अथवा विज्ञान के बदले दूसरे विषय का प्रश्नपत्र मिलने के कारण विलंब से परीक्षा शुरू हुई। हालांकि संबंधित प्रधानाध्यापकों ने अगल-बगल के विद्यालयों से प्रश्नपत्र लेकर अथवा फोटो स्टेट कराकर बच्चों की परीक्षा ली। बीईओ श्रवण कुमार ने बताया कि बुनियादी विद्यालय मुंदीपुर एवं बड़कागांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलमलिया सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा चल रही है। वहीं बसंतपुर प्रखंड के 67 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 14 हजार 200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बसंतपुर के प्रधानाध्यापक हृदयानंद सिंह ने बताया कि परीक्षा में 725 बच्चे शामिल हुए। इसके अलावा जिले के सभी विद्यालयों में कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा का आयोजन किया गया। जबकि दारौंदा प्रखंड के 126 प्रारंभिक विद्यालयों में परीक्षा शुरू हुई, इसमें करीब 20 हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा मैरवा, महाराजगंज, गुठनी, सिसवन, आंदर आदि प्रखंडों में भी अर्द्धवार्षिक की परीक्षा आरंभ हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026