सिवान: विद्यालयों में मासिक जांच परीक्षा को ले बच्चों में दिखा उत्साह

मासिक जांच परीक्षा में पांच हजार 245 परीक्षार्थी हुए शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न उच्च व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ, 10 व 11 वीं की मासिक परीक्षा मंगलवार को भी जारी रही। परीक्षा को ले परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों में कक्षा नौ एवं 10 की मासिक जांच परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार की जारी रही। परीक्षा में कुल पांच हजार 245 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

बीईओ श्रवण कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 21 उच्च विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें सात उच्च उच्च विद्यालय तथा 14 उत्क्रमित उच्च विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ ली जा रही है। प्रथम पाली में विज्ञान एवं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई। इसके अलावा दारौंदा, बड़हरिया, जीरादेई, मैरवा आदि प्रखंडों में भी परीक्षा आयोजित की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026