✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान सोमवार को दिवंगत पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के स्वजनों से मिलने शहर के नई किला आसी नगर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान ओसामा शहाब ने उनका बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात चिराग पासवान हिना शहाब से मिलकर खुशी जाहिर की।
चिराग पासवान ने उन्हें कपड़े दिए। कहा कि उन्हें बहुत ही खेद है कि वे पुत्री व पुत्र ओसामा शहाब की शादी में नहीं उपस्थित हो पाए थे। करीब आधे घंटे तक वे लोग पारिवारिक बातों पर चर्चा करते रहे। इसके बाद वे रवाना हो गए। हिना शहाब को पार्टी में शामिल करने की बात पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। डा. मो. शहाबुद्दीन से उनका पारिवारिक संबंध रहा है। इसको लेकर वे हिना शहाब व ओसामा शहाब से मिलने पहुंचे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…