सिवान: पारंपरिक रूप से धूमधाम के साथ मना क्रिसमस का त्योहार

  • सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच चॉकलेट व उपहार, सांता के साथ सेल्फी लेने की मची रही होड़
  • क्रिसमस पर सांता क्लॉज व क्रिसमस ट्री बने रहे आकर्षण का केन्द्र

परवेज अख्तर/सिवान: गिरिजाघरों में क्रिसमस का त्योहार शनिवार को पारंपरिक रूप से धूमधाम के साथ मनाया गया। दिन भर गिरिजाघरों में चहल-पहल बनी रही। जिंगल बेल-जिंगल बेल व यीशु आया-यीशु आया की धूम मची रही। इस दौरान सांता क्लॉज व क्रिसमस ट्री आकर्षण का केन्द्र रहे। गिरिजाघरों में मोमबत्ती जलाकर महिला-पुरुष समेत बच्चों ने प्रार्थनाएं की। वहीं सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच चॉकलेट व उपहार बांटे। गिरिजाघरों में सांता क्लॉज के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। इधर, क्रिसमस के अवसर पर शहर के महादेवा स्थित फुल गोस्पल चर्च, हरिदया मोड़ स्थित इमानुएल मिशन चर्च व सदर प्रखंड के छोटपुर स्थित कैथोलिक गिरिजाघर को रंग-बिरंगे झालरों व फूलों से सजाया गया था। गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जल्मोत्सव पर विशेष पूजा-प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया गया। गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती माता मरियम के साथ की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी हुईं थी।

शाम होते ही रंग-बिरंगी रौशनी में गिरिजाघर झिलमिला उठे। इमानुएल मिशन चर्च में अनुयायियों को संबोधित करते हुए डॉ. ईए अब्राहम ने समाज के लोगों को सेवा व सदभाव का संकल्प दिलाया। साथ ही समस्त मानव जाति के लिए ईश्वर पुत्र प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं से जीवन को सफल बनाने की बात कही। महादेवा स्थित फुल गोस्पल चर्च के फादर संतोष कुमार ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर स्तुति आराधना के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया गया है। प्रभु यीशु के बयान पर आधारित बाइबिल का संदेश प्रार्थना में लोगों को बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सामूहिक रूप से भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024