सिवान: सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार के तहत सभी प्रखंडों में चलेगा सफाई अभियान : डीडीसी

परवेज अख्तर/सिवान: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण स्थित कार्यालय में सोमवार को उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार अंतर्गत सात निश्चय 2 के तहत लक्षित स्वच्छ गांव-समृद्ध त्योहार अभियान के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स्वच्छ गांव-स्वच्छ त्यौहार अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय बैठक में पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उप विकास आयुक्त ने बताया कि लोगों को श्रमदान हेतु उत्प्रेरित करते हुए जिले के सभी गांवों से पुराने कचरे के ढेर, नालियों, सार्वजनिक स्थल, पर्यटन एवं महत्वपूर्ण स्थल, बाजार हाट, विद्यालय, संस्थान, छठ घाटों, प्रमुख मार्गों इत्यादि की साफ-सफाई हेतु जिले के सभी प्रखंडों में अभियान चलाया जाएगा।

साथ ही 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सभी परिवारों को शौचालय की शुलभता एवं व्यवहार परिवर्तन के स्थायित्व हेतु जिले के सभी प्रखंडों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ 7 नवंबर को प्रखंड स्तर पर हितग्राहियों यथा शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, मनरेगा के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के माननीय मुखिया एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ उन्मुखीकरण आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में डीआरडीए निदेशक सह डीसीएलआर शहबाज खान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक विनाेद कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026