परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेव नगर में किराए के मकान में रह रहे जिला परिषद के लिपिक राकेश पाठक उर्फ विक्की पाठक की 28 मई को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस हत्यारों की पहचान लगभग कर चुकी है। हालांकि घटना में शामिल बदमाश अभी फरार है। पुलिस की मानें तो हत्या रुपये को लेकर हुई है। राकेश ने कोई सामान किसी को रुपये लेकर दिया था।
वह सामान खराब निकाला,इसपर उक्त व्यक्तियों ने रुपये की मांग शुरू की। रुपये नहीं देने पर उनलोगों ने लिपिक की हत्या कर दी। इधर मृत राकेश पाठक के साथ डेढ़ साल से उनके कमरे रहने वाली महिला से पुलिस ने तीसरे दिन भी पूछताछ की और इसके बाद छोड़ दिया। पुलिस की मानें तो महिला लिपिक हत्या में शामिल नहीं है। हालांकि पुलिस ने उसे सिवान से बाहर नहीं जाने का आदेश दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…