परवेज अख्तर/सिवान: आंदर अंचलाधिकारी रामेश्वर राम के निर्देश पर अंचल नाजिर विनोद कुमार ने अग्निपीड़ित महिला पत्नी प्रभावती देवी को सोमवार को आपदा से मिलने वाले 9800 रुपये की सहायता राशि प्रदान किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि तीन हजार रुपये नकद एवं 6800 रुपये खाते में भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि असांव थाना के मानपुर पतेजी निवासी सतन राम की झोपड़ीनुमा घर में 12 नवंबर को आग लग गई थी। इस अगलगी में 50 हजार रुपये, आभूषण, 20 बोरा गेहूं, दो बोरा चावल, दो बोरा सरसों, दो साइकिल, बर्तन, फर्नीचर सामान राशन कार्ड बैंक पासबुक के साथ आवश्यक कागजात,कान की बाली जिसकी कीमत 30 हजार समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…