सिवान: सरकारी कार्य में बाधा डालने व दुर्व्यवहार मामले में सीओ कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर अंचल अधिकारी सुनील कुमार ने भूमि की पैमाइश कराने दौरान सरकारी कार्यों में बाधा डालने, मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो लोगों नामजद तथा कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मैं पांच दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुस्सेपुरनंद में भूमि विवाद का निपटारा करने के लिए अंचल गार्ड सशस्त्र बल के साथ गया था। तभी उसी गांव के कुछ शरारती तत्व बृजेश सिंह व रवि रंजन सिंह एवं कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हाथापाई की गई।

साथ ही इन लोगों द्वारा सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाया गया एवं अंचल गार्ड का राइफल छीनने का प्रयास भी किया गया, इसमें अंचल गार्ड छोटेलाल बैठा एवं बीरबल पंडित घायल हो गए। वहीं शरारती तत्वों द्वारा सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया। आरोपितों द्वारा अनेकों प्रकार की धमकी एवं जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद घायल अंचल गार्ड छोटेलाल बैठा एवं बीरबल पंडित का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी कर ली गई है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024