परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के बसंतपुर के थाना रोड एक गिफ्ट आइटम की दुकान, दो आभूषण व बर्तन की दुकान एवं मुख्यालय के शांति मोड़ स्थित खुशबू खेल घर को लॉकडाउन के दौरान चोरी-छिपे खोलना महंगा पड़ा. अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने बुधवार को बसंतपुर बाजार में लॉकडाउन का जायजा लेने निकले. इसी दौरान उपरोक्त दुकानों को चोरी-छिपे खुलता देखा व चारो दुकानों को सील कर दिया.
सीओ ने बताया की चारो दुकान को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है. साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा. इधर दुकान सील होने की खबर से चोरी-छिपे दुकान खोलने वाले दुकानदारों में डर समाया हुआ है. इस दौरान थाने के एएसआई सोचन राम समेत अंचलकर्मी व पुलिस बल मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…