सिवान: दैनिक जागरण की ओर से हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

रहिए तैयार, गांधी मैदान में 22 मई को बहेगी हास्य-व्यंग्य की रसधार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
कौमी एकता की धरती सिवान के साहित्यिक व सांस्कृतिक इतिहास में 22 मई की संध्या खास होगी। शहर की हृदय स्थली गांधी मैदान में एक बार फिर दैनिक जागरण के मंच पर देश के नामचीन कवि ठहाकों की महफिल सजाएंगे। गत कई वर्षों से यह आयोजन होता आ रहा है, इस आयोजन का इंतजार जिले वासियों को बेसब्री से रहता है। एक बार पुन: सिवान वासी देश के प्रख्यात कवियों से रूबरू होंगे। दैनिक जागरण की ओर से सोमवार की शाम आयोजित हो रहे अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में इस बार भी शिरकत कर रहे देश के ख्याति प्राप्त शायर, कवि व कवयित्री अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हंसाएंगे और गुदगुदाएंगे। राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्यंग्य वादी रचनाओं से आह्लादित करने वाले नामचीन हास्य कवि अरुण जैमिनी जहां इस महफिल की शान होंगे।

वहीं डा. राहुल अवस्थी के देशभक्ति व ओज की आग अच्छे-अच्छे के होश उड़ाएंगें। इस शृंखला में जहां कवि विष्णु सक्सेना के प्यार भरे गीत लोगों को सराबोर करेंगे, वहीं अपनी शेरों शायरी के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी ख्याति प्राप्त शायर कुंवर जावेद इस आयोजन में चार चांद लगाएंगे। अपनी गीत-गजल से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ख्याति प्राप्त गीतकार डा. सुमन दुबे की सुरीली आवाज का जादू लोगों को मदहोश करेगी। इस आयोजन की खबर से सिवान के लोगों में काफी उत्साह है। दैनिक जागरण के इस कवि सम्मेलन को सुपर ब्रांड कार्यक्रम का दर्जा हासिल है। इस आयोजन को सफल बनाने में जिले के कई गणमान्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026