परवेज अख्तर /सिवान: अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर बनने वाला भव्य मंदिर केवल मंदिर न होकर वह पुरे विश्व का सांस्कृतिक राजधानी बनेगा.जहां से पुरे विश्व के लिए वसुधैव कुटुम्बकम् के संदेश का प्रचार-प्रसार होगा. उक्त बातें बुधवार को शहर के फतेहपुर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत आयोजित एक विशेष निधि समर्पण समारोह के दौरान विश्व हिन्दू परिषद् के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहीं. बुधवार को शहर के फतेहपुर स्थित श्री साधु निवास के परिसर में न्यूनतम पांच अंकों की राशि में निधि समर्पण करने वाले शहर के श्रीराम भक्तों के लिए एक विशेष निधि समर्पण समारोह आयोजित किया गया.
इस अवसर पर फतेहपुर निवासी साधु परिवार से रमेश सिंह, रंगबहादुर सिंह, पवन कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, आशुतोष सिंह उर्फ बबलू सिंह, संतोष सिंह,शम्भूनाथ सिंह, हृदेश कुमार , राजभूषण प्रभु आदि श्रीराम भक्तों ने अयोध्या धाम में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए पांच अंकों में राशि का समर्पण किया.वही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के उत्तर बिहार प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने कहां कि आज का यह विशेष निधि समर्पण कार्यक्रम जिलें में निधि समर्पण अभियान को और अधिक गति प्रदान करने का कार्य करेगा. वहीं जिला निधि समर्पण अभियान के अभियान प्रमुख जन्मेंजय कुमार ने कहां कि सीवान के सभी क्षेत्रों में इस प्रकार के विशेष निधि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सारण विभाग कार्यवाह प्रभात रंजन, संघ के जिला कार्यवाह सुनील कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रोहित कुमार सहित अभियान से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…