सिवान: ससमय पूर्ण करें ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच कार्य: डीएम

परवेज अख्तर/सिवान: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर जहां जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं कोषांगों का गठन कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य भी किया जा रहा है। इसी क्रम में ईसीआइएल के अभियंताओं की टीम द्वारा ईवीएम मशीन व वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच किया जा रहा है। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने सदर प्रखंड के भंटापोखर स्थित वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी जांच कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अभियंताओं के टीम लीडरों को निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रथम स्तरीय जांच को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एक व दो दिसंबर 2023 को पांच प्रतिशत मशीनों के माक पोल के संबंध में भी तैयारी का अवलोकन किया गया। उपस्थित जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद को सभी राजनैतिक दलों को सूचित करने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही माक पोल करने के लिए नियुक्त किए गए 55 मास्टर ट्रेनरों को पहचान पत्र निर्गत करते हुए एफएलसी के दिशा निर्देश का पालन कराते हुए माक पोल की कार्रवाई को संपादित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ वेयरहाउस में उपलब्ध ईवीएम की संख्या का आंकलन करने एवं उनके सुव्यवस्थित रूप से रखरखाव का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सह सहायक नोडल पदाधिकारी ईवीएम सेल सहित अवर निर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026