सिवान: नये पीढ़ी के नायक थे शहीद कॉमरेड चंद्रशेखर:- माले

परवेज अख्तर/सिवान: भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ नाम ने कहा कि 31 मार्च 1997 को जेएनयू पूर्व अध्यक्ष शहीद चंद्रशेखर की हत्या कर दिया गया. देश में बढ़ते सामंती सांप्रदायिक फासीवादी आहट को चंद्रशेखर ने 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय ही पहचान लिए थे. एक नई समाज नई व्यवस्था निर्माण करने के मकसद से प्रयोग स्थली के बतौर अपना गृह जिला सीवान को चुना. माले व राजद के जो भी संघर्ष हुआ उसका तह में सामंती सांप्रदायिक फासीवादी ताकतें आरएसएस-भाजपा हैं. मोहरा बनाकर लड़ाने का काम किया. मां-बाप का एकलौता बेटा चंद्रशेखर नई पीढ़ी के नायक के चमकते सितारे के समान उभर रहे थे. आरएसएस-भाजपा जब से सत्ता में आई हैं. देश को 100 वर्ष पीछे ले जाने के मकसद से हर विरोधी आवाज को कुचलने का काम कर रही है.

जैसे वामपंथ के गढ़ कहे जाने वाले एक से एक सितारा पैदा करने वाले जेएनयू को भाजपा सरकार पहले बंद कराने की कोशिश की फिर कई गुना फीस बढ़ाई उसके बाद हमला करवाई उसी तरह जामिया मिलिया, अलीगढ़, बनारस इत्यादि विश्वविद्यालयों में, दिल्ली विधानसभा में हारने के बाद दंगा करा दी. बिहार विधानसभा में तो विधयको के ऊपर हमला कराई यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है. विधायक सत्यदेव राम व अमरजीत कुशवाहा नेता द्वय ने कहा कि शिक्षा-रोजगार, महंगाई स्वास्थ जैसे बुनियादी समस्याओं पर सदन में बहस नहीं होगा हमेशा दो नंबर के सवालों पर उलझा कर रखने वाले पर बहस होगा. बुनियादी सवालों पर उभरते आंदोलन को कुचलने के मकसद से बिहार में पुलिस एक्ट कानून लाई है. जिससे बिना केस के किसी को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. 4 माह से ज्यादा हो गए देश के अन्नदाता किसान बिल वापस करने के लिए धरना पर बैठे हैं. 200 से ज्यादा किसान मर गए लेकिन किसान के चिंता नहीं अडानी-अंबानी का चिंता है. किसान आंदोलन के ऊपर दमन किया जा रहा है.

शहीद कामरेड चंद्रशेखर जी के शहादत दिवस पर सभी लोगों ने संकल्प लिया कि आरएसएस-भाजपा देश को 100 वर्ष पीछे ले जाना चाहती है, नहीं जाने देंगे. लोकतंत्र, संविधान को खत्म करने की कोशिश है, नहीं खत्म होने देंगे. यह कार्यक्रम शहीद कामरेड श्याम नारायण यादव के घर ठेपहा में सबसे पहले फूल माला चढ़ाया गया व सभा किया गया. इसके बाद दो पहिया चार पहिया के साथ काफिले के साथ शहीद कॉमरेड चंद्रशेखर के गांव बिंदुसार में पहुंच वहां फूल माला चढ़ाया गया. इसके बाद वह काफिला गोपालगंज मोड़ पर शहीद कॉमरेड चंद्रशेखर की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाया गया वा सभा किया गया. फूल माला चढ़ाने में जिला सचिव हंसनाथ राम, विधायक सत्यदेव राम, अमरजीत कुशवाहा, सोहिला गुप्ता, बच्चा प्रसाद, युगुल किशोर ठाकुर, जयनाथ यादव, मुकेश आदि शामिल थे. सभा को संबोधित विधायक सत्यदेव राम, अमरजीत कुशवाहा, सोहिला गुप्ता ने किया. अध्यक्षता विकास यादव ने किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026