सिवान: डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत में वृद्धि पर कांग्रेसियों का विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डॉ विधु शेखर पांडे के नेतृत्व में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत में लगातार हो रही लगातार वृद्धि पर विरोध जताया गया. विरोध का स्वर सीवान कार्यालय से शुरू हुआ और गौशाला रोड, मेन रोड होते हुए द्विवेदी पेट्रोल पंप तक मार्च पास्ट किया गया. उसके बाद पेट्रोल पंप के सामने उग्र प्रदर्शन और मोदी सरकार के विरूद्ध नारा लगाया गया. जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं से पूछा कि बहत्तर रुपये जब पेट्रोल की कीमत थी तो मनमोहन सिंह जी को चूडिय़ां भेजते थे. उन्होंने वैसे नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरने की नसीहत देते हुए डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत कम करने की नसीहत दी, वरना गद्दी छोड़ देने की मांग की. पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ने से सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमत स्वतः बढ़ जाती है.

लाकडॉउन में जनता की महंगाई से कमर टूट गया है. उपर से पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीति को उजागर कर दिया है. मौके पर विनय चंद्र श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, गणेश राम, अजित उपाध्याय, धमेंर्द्र तिवारी, सभापति मिश्रा, कृष्ण बिहारी दीक्षित, सैयद गुलाम मेंहदी, रुदल बाग, जगन्नाथ सिंह, ध्रुव लाल प्रसाद, संजीव सिंह, जाबेद अली, मेराज अहमद, परशुराम सिंह, शशि भूषण तिवारी, बच्चा तिवारी, शंभू राम, प्रमोद चौधरी, आबिद हुसैन, कौशर इमाम रिजवी, अर्जुन सिंह, इरफान अहमद, बच्चा सिंह, केशव तिवारी, जेपी दूबे, मो. सोहेल, रजनीश मिश्रा, मुंशीजी, शमशाद व अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026