सिवान: कांग्रेस का मनाया गया 138वां स्थापना दिवस

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा विधु शेखर पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर सबसे पहले जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के झंडे को सलामी दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आज के ही दिन 1885 ईस्वी में 72 प्रतिनिधियों के साथ एओ ह्यूम द्वारा मुम्बई में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में भारत के आजादी की लड़ाई लड़ी गई।

आज दुर्भाग्य से ऐसे दल की सत्ता भारतवर्ष पर है जो इस देश की एकता और भाईचारे को पग पग पर नष्ट करना चाहती है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं उसके समान विचारधारा के दलों को सत्तासीन कर इस देश को पुनः एक प्रगतिशील सु संपन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित करना हम सब का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर शिवधारी दुबे, डा. के एहतेशाम, रमाकांत सिंह ,ओम प्रकाश मिश्रा, हाफिज जुबेर, मोहम्मद इरफान, बच्चा सिंह, आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024