सिवान: सहकारिता मंत्री का जीरादेई में हुआ भव्य स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव का स्वागत सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी, जिला पैक्स/व्यापार मंडल संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह (राजू) ने माला एवं बुके देकर किया । जीरादेई के नंदपाली गांव में पारस सिंह के आवास पर मंत्री को ज्ञापन सौंप कर धान अधिप्राप्ति में पैक्स को ऋण शून्य बैलेंस पर, एसएफसी का खाता सेंट्रल को आपरेटिव बैंक के सभी ब्रांच में खोलने, किसानों से धान अधिप्राप्ति तिथि 31 मार्च 2023 रखने सहित अन्य मांग की गई।

मौके पर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष नागेंद्र मिश्र, निदेशक नंदकिशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष धनंजय गुप्ता, सुरेंद्र यादव, विश्वनाथ यादव, संतोष सिंह, अंबिका प्रसाद, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, धर्मेंद्र यादव, प्रशासी पदाधिकारी आलोक कुमार वर्मा, ऋण पदाधिकारी रंजीत सिंह, उपप्रसाशी पदाधिकारी शशिरंजन, हरेराम प्रसाद, राजेश कुमार, ईशा मियां, जिला प्रबंधक संघ सचिव अमित कुमार सिंह, जीरादेई बीसीओ सीताराम सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026