Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना अपडेट : सिवान सहित पूरे बिहार में फिर मिले कोरोना के 2163 नए मामले

सिवान : सिवान में कोरोना ( siwan corona update ) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है रोज कोरोना के नए मरीजों में इजाफा होते जा रहा है हलाकि पिछले दिनों के मुकाबले आज कल कोरोना के नए मामलों में कमी आयी है स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों के नए आकड़े जारी किये है जिसके मुताबिक सिवान में कोरोना के कुल 29 नए मरीज पाए गए है इसी के साथ पुरे बिहार में कोरोना के 2163 नए मामले सामने आए।

इसके साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 126990 हो गया है। राज्‍य में फिलहाल 21814 एक्टिव मरीज हैं। बुधवार को नए मिले मरीजों में पटना में सबसे ज्यादा 339 नए मामले सामने आये हैं। पूर्वी चंपारण में 132, अररिया में 117, बेगूसराय में 76 मुजफ्फरपुर में 124, सारण व मधुबनी में 97, पूर्णिया में 93, भागलपुर में 73, गया में 68, कटिहार में 62, सीतामढ़ी में 56, भोजपुर में 56 और सहरसा में 51 कोरोना के नए मामले मिले हैं।

इसके अलावा अन्य जिलों में आज मिले कोरोना मरीजों में अरवल में 24, औरंगाबाद में 31, किशनगंज में 48, बांका में 23, बक्सर में 35, दरभंगा में 33, जमुई में 8, जहानाबाद में 30, कैमूर में 18, गोपालगंज में 36, खगरिया में 30, नालंदा में 36, लखीसराय में 26, मधेपुरा में 21, मुंगेर में 28, नवादा में 20, रोहतास में 37, समस्तीपुर में 46, शेखपुरा में 25 , सुपौल में 49, वैशाली में 48, शिवहर में 3, वेस्ट चंपारण में 32 के अलावा चार और मरीज विभिन्न जिलों में मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में अब तक 644 लोगों की मौत हो चुकी ह। इनमें सिवान में 15, सबसे ज्यादा पटना में 135, भागलपुर में 47, गया में 42, रोहतास में 31, मुंगेर एवं नालंदा में 28-28, मुजफ्फरपुर में 25, भोजपुर और वैशाली में 24-24, पूर्वी चंपारण में 23, सारण में 22, समस्तीपुर में 21, बेगूसराय में 17, दरभंगा, पश्चिम चंपारण 15, नवादा में 13, अररिया में 10, कैमूर में 9, कटिहार, खगड़िया एवं सीतामढ़ी में 8-8, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद एवं सुपौल में 7-7, जमुई, किशनगंज एवं मधेपुरा में 6-6, अरवल, बांका एवं पूर्णिया में 5-5, लखीसराय एवं मधुबनी में 4-4, शेखपुरा में 3, गोपालगंज में 2, सहरसा एवं शिवहर जिले में 1-1 व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026