परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक व इंटर की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में हुई गड़बड़ी में सुधार के लिए 18 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की है। इस दौरान परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड में हुए आंशिक गड़बड़ी का सुधार विद्यालय के प्रधानध्यापक एवं सहायक से करा सकेंगे। वहीं समिति ने हाईस्कूल एवं प्लस टू स्कूल के सहायकों को पूर्व में मिले आईडी पासवर्ड के माध्यम से लागिन कर छात्रों के एडमिट कार्ड में हुए आंशिक गड़बड़ी को सुधारने का निर्देश दिया है।
जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने यह स्पष्ट तौर पर कहा है कि छात्रों के माता-पिता के नाम का पूर्ण बदलाव किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा। वहीं नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, विषय, जाति आदि में अगर आंशिक गड़बड़ी है तो उसका सुधार किया जा सकता है। बता देंं कि पूर्व में एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जाति, विषय आदि गलत अंकित हो जाने पर छात्रों को बिहार बोर्ड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब बोर्ड द्वारा डमी एडमिट कार्ड जारी किए जाने से छात्रों को इस परेशानी से निजात मिली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…