सिवान: मांगों को ले भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर, गुठनी समेत अन्य प्रखंडों में शनिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को ले प्रदर्शन किया तथा मांगों को ज्ञापन संबंधित पदाधिकारी को सौंपा। उनकी मांगों में बसवाट जमीन का नया सर्वे, नए सिरे से बंदोबस्त, मनरेगा में 200 दिन काम, दैनिक मजदूरी, समय पर भुगतान, बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग को तीन हजार मासिक पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य के आधार पर दलित, मजदूर, आदिवासी को मुफ्त बिजली, दलित मजदूर, आदिवासी किसानों के अधिकार की गारंटी देने आदि मांग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गुठनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में माले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को ले माले नेता रवींद्र पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

इस दौरान अपने सिर पर टोकरी, कंधों पर कुदाल, हाथों में झंडा लिए नारे लगाए। इस दौरान माले नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ संजय कुमार को सौंपा। मौके पर नवमी लाल मांझी, रामजी यादव, सुरेश राम, इंद्रजीत कुशवाहा, शेषनाथ राम, फेंकू बैठा, जयराम यादव, बिंदा देवी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं आंदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष अखिल खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा राम की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुन्ना गुप्ता, प्रखंड सचिव जुगल किशोर ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान, मंजिता कौर, प्रेमनाथ राम, ललन यादव समेत दर्जनों माले नेता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026