सिवान: भाकपा-माले ने दिलवाया कोरोना काल में मरने वालों के परिजनों से मुआवजा के लिये आवेदन-पत्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले ने कोरोना काल में मरे हुए लोगों के मुआवजे के लिए उनके परिजनों से चार लाख रुपये मुआवजा के लिये आवेदन-पत्र अंचलाधिकारी को दिलवाया.  लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने कहा कि सरकार के खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते लोग मौत के मुंह में चले गये. लोगों के आंसू पोछने के बजाय सरकार मौत का आंकड़ा छिपा रही है. भाकपा-माले के जांच रिपोर्ट में इस प्रखण्ड में 253 लोगो को कोरोना काल मृत्यु हुआ है, लेकिन सरकार सही रिपोर्ट नहीं दे रही है. सरकार ने ही घोषणा किया था चार लाख मुआवजा दिया जायेगा, लेकिन सरकार अपने वादे से भाग रही है.

दूसरी कोरोना लहर की नहीं तैयारी के चलते लाखों लोगों की मौत हुई है. जांच, इलाज, बेड की कमी ऑक्सीजन के अभाव में हुई मौत के लिये जिम्मेवार सरकार है. सरकार सभी परिजनों को जब तक मुआवजा नहीं मिलता तबतक लड़ाई जारी रहेगा. वहीं इनौस जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद योगेन्द्र यादव ने कहा सरकार मुआवजा देने के चलते मरे हुए लोगों का आंकड़ा गलत बता रही. तीसरी लहर का कहर आने वाला है. सरकार बैक्सीन का पूरा इंतजाम नहीं कर रही है. मौके पर प्रखंड प्रमुख मीना देवी, उप प्रमुख मुन्ना गुप्ता, प्रेम राम, कृष्णा राम, ललन यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष उधो यादव, मुखिया गोरख साह, बीडीसी मुन्नी देवी, जयप्रकाश साह, श्रीराम पासवान, विनोद यादव, शायक अंसारी, रामउद्वार दुबे, सुदर्शन यादव आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026