सिवान: एएनसी जांच कराने को अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की उमड़ी भीड्

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अमितेश कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा.आ युषी कुमारी द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की बारी-बारी से जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि विशेष शिविर में गर्भवती महिलाओं की शारीरिक जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए हैं।

शिविर में सतीश कुमार, संतोष कुमार, प्रीतम कुमार, मधुरेंद्र कुमार, नन्हें कुमार, तबरेज, संजय कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। शिविर में काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ देखी गई। वहीं हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजनांतर्गत शिविर लगाकर करीब 166 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनोज कुमार, डा. कन्हैया चौधरी, डा. अंजुम परवीन, स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक, लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र पांडेय, दीपक गुप्ता समेत काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं उपस्थित थीं। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026