परवेज अख्तर/सिवान: सीआरपीएफ जवान दरौली निवासी दिवाकर पटेल का शव का बुधवार की शाम गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। उनके दरवाजे पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया था। ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
उनका दाह संस्कार दरौली सरयू नदी घाट पर किया गया जहां दर्जनों शस्त्र पुलिस बल के जवानों ने गार्ड आफ आनर के साथ उन्हें विदाई दी। वहीं भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम ने मृतक सीआरपीएफ के जवान के स्वजनों से मिलकर सांत्वना दी। ज्ञात हो कि मृतक सीआरपीएफ जवान की असम के गुवाहाटी में 25 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…