परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के तत्वावधान में डीएलएड सत्र 2021-23 के प्रथम वर्ष व सत्र 2020-22 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा आज यानी 26 जुलाई से शुरू हो रही है. परीक्षा के लिए डीएवी हाइ स्कूल सीवान व आर्य कन्या उच्च विद्यालय सीवान को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी.
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. डीएलएड सत्र 2021-23 के प्रथम वर्ष की परीक्ष 26 जुलाई से एक अगस्त तक होगी. जबकि सत्र 2020-22 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो अगस्त से पांच अगस्त तक होगी. डीएवी हाइ स्कूल सीवान में 1070 व आर्य कन्या उच्च विद्यालय सीवान में 203 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगे. सभी परीक्षार्थी को मास्क के साथ कक्ष में प्रवेश करना होगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…