सिवान: आवागमन के लिए खुला दाहा नदी पुल

बड़े वाहन के अवागमन पर रोक के लिए पुल के दोनों छोर पर हुई बैरिकेंडिंग

परवेज अख्तर/सिवान: करीब सात माह से ज्यादा समय से बंद दाहा नदी पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया. शुक्रवार की दोपहर सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने पुल का मुआयना किया. इसके बाद पुल पर आवागमन शुरु करवा दिया. पुल पर हल्के चार पहिया वाहनों का परिचालन होगा. वहीं वाहन पुल से न होकर गुजरे इसके बाद पुल के पूर्वी व पश्चिमी छोर पर बैरिकेंडिंग की गई है. पुल बंद होने के चलते सीवानवासियों को शहर के इस कोने से दूसरे कोने जाने के लिए चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें अब निजात मिल गया. शहरवासी इसके खुलने के लिए पिछले सात महीने से इंतजार कर रहे थे. ज्ञात हो कि दाहा नदी पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण होने व ट्रायल सफल होने के बाद डीएम अमित कुमार पांडे ने वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. सारण प्रमंडल, छपरा सहित जिला प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी.

जिसमें वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. सारण प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया था कि सीवान-मैरवा गुठनी पथ में दाहा नदी पर बने आरसीसी पुल के क्षतिग्रस्त गार्टर की मरम्मती का कार्य पूर्ण हो गया है. इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा दाहा नदी पुल पर शुक्रवार से परिचालन प्रारंभ करने का निर्णय लिया. इसी के आलोक में डीएम के निर्देश पर एसडीओ श्री बैठा पुल का मुआयना कर दोपहर में आवागमन शुरू करवा दिया. श्री बैठा ने बताया कि पुल पर केवल कार/चार पहिया लाइट वेट वाहन जिसमें ऑटो रिक्शा, दो पहिया वाहन, पिकअप 207, साइकिल आदि छोटे वाहनों का परिचालन की अनुमति होगी. बड़े एवं भारी ट्रकों का परिचालन नेशनल हाइवे से ही होगा. इधर आवागमन के लिए पुल खोले जाने की सूचना के बाद जिलेवासियों में हर्ष व्याप्त है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026