सिवान: भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर जानलेवा हमला, दो घायल

पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर 15 लोगों को किया आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान: जामो थाना के बरहोगा यदु बढ़ई टोला में रविवार की शाम पड़ोसियों द्वारा जबरन भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर एक पक्ष के दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर 15 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ज्ञात हो कि बरहोगा यदु बढ़ई टोला निवासी कौशल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने दो माह पूर्व पड़ोसियों के विरुद्ध पांच कट्ठा पांच धुर जमीन पर अतिक्रमण कर लेने की शिकायत कराई थी। जांचोपरांत महाराजगंज भूमि उप समाहर्ता राजेश कुमार सिंह ने आदेश निर्गत करते हुए दखल दहानी हेतु गोरेयाकोठी अंचलाधिकारी अरुण कुमार सरोज को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर भू स्वामी को दखल कब्जा दिलाया था।

इसके बाद रविवार की शाम पुन: पड़ोसियों द्वारा ट्रैक्टर से उक्त खेत को जबरन जोत लिया गया तथा विरोध करने पर भूस्वामी स्वामी कौशल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह, संजीव कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस क्रम में दोनों घायलों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। इस मामले में कौशल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने जामो थाना में आवेदन देकर मंजीत यादव, अमित यादव, रंगलाल महतो, चंद्रिका महतो, संतोष महतो सहित 15 लोगों को आराेपित किया है। जामो थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024