सिवान: विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मना पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी की पुण्यतिथि

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के महावीरी पथ मखदुम सराय स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय सेवा केंद्र में शुक्रवार को संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की 16वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान करीब दो सौ से अधिक भाई-बहनों एवं शहर के गणमान्य लोगों संग वरीय चिकित्सकों ने दादी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर दीदी के व्यक्तित्व एवं पूरे विश्व के लिए किए गए ईश्वरीय कार्य पर प्रकाश डाला गया। राजयोगिनी बीके सुधा बहन ने दादी प्रकाशमणि के जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे ममता की मूरत, पालना उनकी बेमिसाल थी। चेहरे पर रुहानी मुस्कान लिए अनेक आत्मा का उद्धार करने वाली प्रकाश स्तंभ समान थी।

कहा कि दादी अपनी निमित्त भाव, निर्माण चित और निर्मल वाणी द्वारा संस्था का सफल संचालन करते हुए पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारी संस्था का परचम फहराया। इसी भाव को कायम रखते हुए उनकी पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डा. आशुतोष कुमार सिन्हा, डा. पीके गिरि, डा. जेएन प्रसाद, डा. एके अनिल, डा. ओपी सिंह, डा. ईरा सिन्हा, डा. विनय भूषण सिंह, डा. सरिता कुमारी, प्रेम भाई, सुभाष भाई, निर्मल भाई, अनिल भाई, विमल भाई, बीके रिंकी बहन आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024