सिवान: दहा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ के समीप की घटना
  • नहाते समय हुई घटना, ग्रामीण देखते रहे डूब गया युवक

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ के समीप स्थित छठ घाट के पास दहा नदी में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमनहाता गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी का पुत्र काकू कुमार के रूप में की गई. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर तकरीबन 1:00 बजे ग्रामीण बलेथा छठ घाट के बगीचे में बैठकर बातचीत कर रहे थे. तभी युवक आया और छठ घाट के समीप अपने कपड़े उतार ली और स्नान करने के लिए दहा नदी में छलांग लगाया छलांग लगाते ही वह डूब गया. जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. इधर मौत की खबर बगीचे में मौजूद लोगों ने अन्य लोगों को दिया. जिसके बाद लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना युवक के परिजनों को देते हुए स्थानीय पुलिस को दी गई और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच युवक का शव को पानी से निकलवाने में लग गई.

इधर घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से ढूंढ कर बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मौत की सूचना जैसे ही युवक के गांव वालों को लगी ग्रामीण घटनास्थल पर उमड़ पड़े और परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. बताते चलें कि जगन्नाथ चौधरी का तीन पुत्र थे. जिसमें सबसे छोटा मृतक काकू था. दो पुत्र घर पर ही रहकर मजदूरी का काम करते हैं. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृतक काकू परिवार का पालन पोषण के लिए गिट्टी बालू उतार कर पोलदारी का काम करता था. जिससे उसका और उसका परिवार की जीविका चलती थी. इधर उसकी मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दी. बुधवार की संध्या जैसे ही उसका पैतृक गांव चंद्रमन हाता पहुंचा कि लोग दहाड़ मार कर रोने लगे. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026