सिवान: 16 को मुख्यमंत्री के समक्ष होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का लिया गया निर्णय

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: शहर के आंबेडकर भवन परिसर में रविवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप-गुट) के जिला इकाई के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला शाखा के अन्वेशन जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार माझी ने की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 16 मार्च को महासंघ की राज्य इकाई के आह्वान पर सूबे के मुख्यमंत्री के समक्ष होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। बताया कि विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जाना है।

उन मांगों में राज्य सरकार तथा केंद्र के ठेका प्रथा को बंद करना, बुढ़ापे का सहारा छीनकर नई पेंशन व्यवस्था को लागू करने, प्रोन्नति पर लगे रोक को वापस लेने, नव नियुक्त राजस्व कर्मचारी/पंचायत सचिव व लिपिक को गृह जिला में पदस्थापित करने, आशा कार्यकर्ता, ममता, विद्यालय की रसोइया, आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं को न्यूनतम 21 हजार रुपये देने आदि मांग शामिल हैं। बैठक में सुरेश प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, सवालिया प्रसाद, सुनील कुमार, अनिल कुमार, शंभू प्रसाद, अनिल कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026