सिवान ने मोतिहारी को 4 -1 से हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के थाना क्षेत्र के बगाही में चल रहे सुपर लीग फुटबाॅल टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच बुधवार की शाम यूनाइटेड क्लब सिवान बनाम आदर्श फुटबाॅल क्लब मोतिहारी के बीच खेला गया। मैच के प्रथम हाफ में सिवान टीम ने 2 गोल मार कर अपनी बढ़त बना ली। उसके बाद दूसरे हाफ में भी सिवान टीम ने और 2 गोल मार कर 4-0 से बढ़त बनाई जवाब में काफी कोशिश के बाद मोतिहारी टीम ने मैच के अंतिम समय में एक गोल दागकर अपनी टीम की हार के अंतर को कम कर दिया।

खेल के अंत में सिवान टीम को 4-1 से विजयी घोषित किया गया। जीत के बाद सिवान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। मौके पर आनंद सिंह उज्जैन, अभिषेक कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, अरुण सिंह, राजकिशोर सिंह, भिखारी सिंह के अलावा आयोजन समिति के जवान सिंह, रूपेश सहनी, सोनू महतो, शैलेश महतो, सोनू सहनी, मुन्ना महतो समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026