परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर सिविल कोर्ट सिवान के कर्मचारियों ने भी अपना संस्कृतिक प्रदर्शन शनिवार को भी किया। कर्मचारियों का प्रदर्शन एक फरवरी से आरंभ था जो चौथे दिन चार फरवरी की शाम पांच बजे समाप्त हो गया। न्यायालय कर्मचारी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पूरे प्रदेश भर में सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। वह न्यायालय का कार्य करते हुए बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांगों में कार्य क्षमता एवं स्नातक योग्यता के आधार पर वेतनमान निर्धारित करने का की मांग के अलावा अनुकंपा पर नौकरी देना, शेट्टी कमीशन को हूबहू लागू करना, पद के अनुसार पदोन्नति देना तथा कर्मचारी संघ के अध्यक्षों को बेवजह प्रताड़ित करने से रोकना मांग शामिल था।
उपाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में पूरे प्रदेश में किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया किया प्रदर्शन मात्र इसलिए सांकेतिक था कि हमारी विरोध को तवज्जो दिया जाए। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में विरोध का स्वरूप बदल सकता है और न्यायालीय कार्य प्रभावित हो सकता है। इस अवसर पर वरीय कर्मचारियों ने भी सांकेतिक आंदोलन कर रहे हैं सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने भी उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कर्मचारी भानु प्रताप सिंह, बृजेद्र सिंह, नीरज कुमार, मनोज कुमार बैठा आदि शामिल थे।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…