सिवान: देव उठनी एकादशी कल, योगनिंद्रा से जगकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे भगवान विष्णु

  • नवंबर में पांच तो दिसंबर में बजेगी सात दिन तक बजेगी शहनाई
  • 24 नवंबर को तुलसी विवाह के बाद शुरू होंगे शादी-विवाह

परवेज अख्तर/सिवान: देव उठनी एकादशी यानी कार्तिक शुक्ल देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर को है, यानी चार माह बाद भगवान नारायण योग निंद्रा से जागृत होंगे। वहीं 24 को तुलसी विवाह के साथ ही विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वहीं शुभ लग्नों के आगमन की आहट से माहौल भी लगनौत होता दिखने लगा है। इसके साथ ही शादी-विवाह की तैयारियां तेज हो गई है। वहीं देवोत्थान एकादशी को लेकर भक्तों ने तैयारी भी पूरी कर ली है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चर्तुमास में हर साल शुभ कार्यों का आयोजन वर्जित रहता है। वहीं देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अराधना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और भक्त मृत्युोपरांत विष्णु लोक को प्राप्त करता है। पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि शास्त्रों में इस एकादशी का सर्वाधिक महत्व बताया गया है। इस एकादशी के व्रत को करने का तो अपना महत्व है ही, इस दिन सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं, क्योंकि भगवान विष्णु अपनी शैया से जागते ही भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए आतुर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश होने के बाद ही विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन व यज्ञोपवित संस्कार तथा अनेक मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। विवाह स्थलों में शहनाइयों की गूंज और रौनक छाएगी। वहीं दिसंबर में खारमास लगने से एकबार फिर सगाई-शादी जैसे शुभ कार्यों पर पुन: रोक लगा जाएगी। ऐसे में लोग शादी-विवाह के अलावा गृहप्रवेश के लिए चर्तुमास खत्म होने तक इंतजार करना होगा। 24 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों के 12 दिन शुभ हैं। इन 12 दिनों में ही बैंड, बाजा और बारात निकालने की तैयारी करनी होगी। जानकारी के अनुसार नवंबर में शादी विवाह के पांच मुहुर्त हैं, जबकि दिसंबर में भी नौ शुभ मुहुर्त में शहनाइयां बजेंगी। नवंबर में शादी के लिए 23 नवंबर, 24 , 27 , 28 और 29 नवंबर को विवाह के शुभ दिन हैं। इसी तरह दिसंबर में सात दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं। ये दिन 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11 दिसंबर और 15 दिसंबर हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024