परवेज अख्तर/सिवान: सावण मास की पांचवीं सोमवार को जिले के मंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में देखने को मिली। मेहंदार स्थित महेंद्रानाथ धाम, सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ धाम सहित सभी शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं। शिवभक्तों ने शूल और रवि योग के अनूठा संयोग में शुभ मुहूर्त में पूजन अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार को लेकर मंदिर समितियों द्वारा विशेष सजावट की गई थी। भीड़ को देखते हुए अलसुबह से ही पंचामृत स्नान के साथ ही शिवालयों के पट आम भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। वहीं भक्तों को कोई समस्या ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी विधि व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त तैयारी की थी। इसके बाद भक्तों ने गंगा जल, दुग्ध, पंचामृत, नैवेद्य, बेलपत्र, पुष्प, मिष्ठान्न, भांग, धतूर, चंदन, दही, घृत, ईत्र अर्पण कर भोग लगाया गया।
मंदिरों में शिव स्तुति, शिव तांडव, शिव चालीसा, शिव महिम्न स्त्रोत, रामायण, रामचरित मानस का पाठ निरंतर होता रहा। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिवालय परिसर में बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा है गूंजता रहा। वहीं कतारबद्ध शिवभक्त हर-हर बम-बम और बोल बम का जयघोष कर रहे थे। शहर के महादेवा पंचमुखी शिव मंदिर, डाक बंगला रोड, फतेहपुर, भावनाथ मंदिर, श्रीनगर, मखदुम सराय, स्टेशन रोड समेत अन्य मंदिरों व शिवालयों में जयकारों के साथ भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का पूजन अर्चन और जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने घरों में भी रुद्राभिषेक कर प्रसाद का वितरण किया। मंदिरों के बाहर कई जगह मेला भी लगा था। मेला परिसर में पूजा सामग्री समेत अन्य दुकानें भी सजी हुईं थी, जहां श्रद्धालुओं द्वारा खूब खरीदारी की गई। संध्याकाल मंदिरों में शृंगार आरती किया गया इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…