सिवान: ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस की खरीदारी को रही चहल-पहल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को धरतेरस का त्योहार मनाया गया। इस दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारी को ले लोगों की भीड़ देखी गई। सुबह से देर शाम तक बाजारों में चहल-पहली रही। इस दौरान दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया जो खरीदारी करने आए लोगों को बरबस आकर्षित कर रहा था। इस क्रम में विभिन्न व्यवसायिक संस्थानों में भगवान गणेश, लक्ष्मी, कुबेर व धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। लोगों में मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का वाश होता है।

इस कारण लोग झाड़ू खरीदारी करते नजर आए। इस दौरान झाड़ू की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा मिट्टी के दीये, बर्तन, आभूषण की दुकान, राशन, कपड़ा, फल व मिठाई की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। लोग सुबह से देर रात तक खरीदारी करते देखे गए। इसके साथ ही लोग दीपावली के लिए भी खरीदारी की। जानकारी के अनुसार, महाराजगंज, दारौंदा, भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, बड़हरिया, मैरवा, गुठनी, रघुनाथपुर, सिसवन, हुसैनगंज, हसनपुरा, जीरादेई, आंदर, नौतन आदि प्रखंड मुख्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में काफी चहल-पहल दिखी। इस दौरान कई जगहों पर भीड़ के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024