सिवान: दिनदहाड़े सामान की चोरी कर भाग रहे कुड़वा गांव का धनु मियां व लौवान गांव का असगर अली को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव स्थित ऑटो रिपेयर की दुकान पर खड़ी ऑटो के सामान खोलकर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की. जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया. घटना के संबंध में ऑटो चालक भटवालिया गांव निवासी फागु भगत का पुत्र दिलीप कुमार ने बताया कि मेरा बरहनी बाजार से 200 मीटर आगे भटवालिया गांव के समीप ऑटो रिपेयरिंग का दुकान है.मंगलवार की संध्या मैं अपना महिंद्रा अल्फा ऑटो लगाकर खाना खाने के लिए घर चला गया. खाना खाकर लौटा तो देखा कि मेरे ऑटो का रिंग सहित दो चक्का और ऑटो का बैटरी खोल कर दो व्यक्ति लेकर जा रहे हैं.

जिसके बाद मैंने हल्ला हंगामा करना शुरू कर दिया. हल्ला सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और सामान लेकर जा रहे दोनों चोरों को पकड़ लिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया. पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों चोरों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी मुन्ना मियां का पुत्र धनु मियां और लौवान गांव निवासी स्व० खलील का पुत्र असगर अली के रूप में की गई. जिन्हें पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026