सिवान: मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को दी गई आपदा से बचाव की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान फोकल शिक्षकों द्वारा बच्चों को ठंड, शीतलहर, भूकंप, बाढ़, आंधी, तूफान, बिजली, अगलगी, सड़क सुरक्षा के तहत कई बातों की जानकारी दी गई तथा और लोगों को भी इस जानकारी से अवगत कराने के लिए जागरूक किया गया। बड़हरिया स्थित मध्य सह उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार की देखरेख में बच्चों को ठंड, शीतलहर, भूकंप, बाढ़, आंधी, तूफान, बिजली, अगलगी, सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई इससे बचने के उपाए बताए गए।

यह कार्यक्रम मध्य विद्यालय सदरपुर, हरदिया, खोरीपाकड़, जोगापुर, पहाड़पुर, माधवपुर, बालापुर, कैलगढ़ सहित अन्य विद्यालयों में आयाेजित किए गए। वहीं आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका मध्य विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह की देखरेख में बच्चों को आपदा से बचाव समेत साफ-सफाई की भी जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों को ठंड, शीतलहर, वर्षा, भूकंप समेत बच्चों को हाथ धुलाई, खुले में शौच के खतरे, मल का सुरक्षित निपटारा करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिक्षक कमाल अहमद, विनोद कुमार सिंह, गौरव कुमार, अवधेश राम, शुभलक्ष्मी गुप्ता, कुमारी रंभा आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026