सिवान: 35 बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन, 23 को दिया गया नोटिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को 35 बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं 23 बकाएदारों को नोटिस भेजा गया। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्या ने बताया कि सेक्शन एक के तहत पाल नगर व अस्पताल रोड में 2 लाख 50 हजार रुपये बकाया रखने पर 11 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जबकि 1 लाख 85 हजार रुपया बकाया रखने वाले आठ उपभोक्ताओं को नोटिस दिया गया।

वहीं सेक्शन दो के तहत नया बाजार, गांधी मैदान, श्रद्धानंद बाजार व महादेवा में तीन लाख 50 हजार बकाया रखने वाले 18 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जबकि 2 लाख 75 हजार बकाया रखने वाले नौ उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया। वहीं सेक्शन दो में ही आंदर ढाला व श्रीनगर में 95 हजार बकाया रखने पर छह कनेक्शन काटा गया। जबकि छह उपभोक्ताओं को नोटिस दिया गया। शहरी सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि किसी भी हाल में बकाएदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें बकाए राशि का हर हाल में भुगतान करना ही होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026