✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
राष्ट्रीय लोक जनता दल की नवगठित जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अब्दुल रिजवान की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में की गई। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी अथवा संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को क्रमवार कर रखते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सभी जगह कार्यकर्ता सम्मेलन कर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश कुशवाहा, गोपालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष जाकिर इमाम, जिला प्रभारी बाबू लाल सिंह आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…