सिवान: महिला प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने की। इस दौरान प्रमुख रूप से अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में शामिल करने व संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया। साथ ही राजद के विचारों को घर-घर पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लीलावती गिरि ने शाल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल हमारी सरकार के द्वारा लगातार की जा रही है। जब हम पंचायत और बूथ स्तर पर महिलाओं को संगठन में दायित्व सौंपेंगे, तो निश्चय ही आने वाले समय में हम हर परिवार तक पहुंचने में सफल होंगे।

इससे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जो गरीब शोषित और वंचितों को विकास की मुख्यधारा से दरकिनार करना चाहती है, उसे 2024 में करारा जवाब मिलेगा। प्रदेश महासचिव परमात्मा राम ने संगठन की मजबूती को लेकर भी काफी दिशा निर्देश दी। जिलाध्यक्ष ई. विपिन कुशवाहा ने कहा कि जिले में महिला संगठन काफी सशक्त है। हमें और भी पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूती के साथ जाकर हर घर की महिलाओं को संगठन से जुड़ने के लक्ष्य पर काम करना है। बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, कृष्णा देवी, जिप सदस्य रेनू यादव, नूतन वर्मा, रश्मि देवी, रागिनी देवी, चंद्रावती देवी, आशा देवी, रजिया बेगम, सविता देवी, अनीता यादव, रामसखी कुमारी, अनीता देवी, राजमुनी देवी, रेनू सिंह, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, नगर अध्यक्ष रमेश कुमार, राम इकबाल गुप्ता, सुमन कुमार पिंकू सहित अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026