सिवान: जनता दरबार में तीन दर्जन मामले का निस्तारण

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार काे डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने जनता दरबार कार्यक्रम में आए करीब 80 से अधिक परिवादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इसमें करीब तीन दर्जन से अधिक मामलों का आन स्पाट निष्पादन भी किया गया। डीएम के समक्ष जिन समस्याओं के साथ जिले के लोग मिलने आए, उनमें अतिक्रमण व भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक पाए गए। इसके अतिरिक्त सामजिक सुरक्षा योजना, बाल विकास परियोजना, आपसी विवाद, शिक्षा, बैकिंग संबंधित सहित अन्य मामले भी प्राप्त हुए। जिसका संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को फ़ोन काल कर समस्याओं का निष्पादन किया गया।

जानकारी के अनुसार हसनपुरा निवासी महात्मा चौधरी द्वारा ज़मीन संबंधी मामला, लकड़ी नबीगंज निवासी चुन्नी खातून द्वारा कर्मचारी द्वारा डरने-धमकाने, पचरुखी निवासी राजेंद्र साह द्वारा दाखिल खारिज के संबंध में, मैरवा निवासी कुलावती देवी द्वारा गांव के दबंगों द्वारा जमीन जबरदस्ती कब्ज़ा करने के संबंध में समस्याएं बताई गईं। वहीं शेष आवेदन यथाशीघ्र निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को भेजा गया। इस संबंध में शिकायतों को शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। डीएम ने सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए आमलोगों की समस्याओं का निष्पादन जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व कर्मियों को प्राथमिकता के साथ करने की बात कही। जनता दरबार में उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी आयुष अनंत, वरीय उप समाहर्ता, वन स्टाप सेंटर की अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024