सिवान: प्रारंभिक शिक्षक मूल्यांकन दक्षता परीक्षा के अंक पत्र का वितरण कल से

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के तत्वावधान में 22 सितंबर को आयोजित प्रारंभिक शिक्षक मूल्यांकन दक्षता परीक्षा के अंक पत्र का वितरण 5 अक्टूबर से किया जाएगा. अलग-अलग प्रखंडों के लिए शिक्षा विभाग ने अलग-अलग तिथि निर्धारित की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि 5 अक्टूबर को भगवानपुर हाट व लकड़ी नबीगंज, 6 को गोरेयाकोठी व दरौंदा, 7 को बसंतपुर व महाराजगंज तथा 9 अक्टूबर को सिसवन व रघुनाथपुर प्रखंड के अभ्यर्थियों के पत्र अंक पत्र का वितरण किया जाएगा.

वहीं 10 अक्टूबर को अंदर व दरौली, 11 को मैरवा, गुठनी व बड़हरिया, 12 काे नौतन व जीरादेई, 13 को सीवान सदर व पचरुखी तथा 14 अक्टूबर को हसनपुरा व हुसैनगंज के अभ्यर्थियों के बीच अंक पत्र वितरित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि अंकपत्र के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड की छाया प्रति लाना आवश्यक होगा. अंक पत्र का वितरण दोपहर बाद 3:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा. अंक पत्र का वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026