सिवान : जिला अभियंता को हटाने के लिए जिला पार्षदों का धरना जारी

परवेज अख्तर/सिवान : जिला परिषद अध्यक्ष समेत अन्य 22 पार्षदों ने जिला अभियंता को हटाने के लिए सोमवार से जिला परिषद मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. यह धरना प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा जब तक जिला अभियंता को हटा नहीं दिया जाता. धरनारत सदस्यों का कहना है कि अगर डीडीसी जल्द से जल्द दस्तखत नहीं कर देते हैं तब तक अध्यक्ष संगीता देवी का कहना है कि विजिलेंस विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में दो-दो मामले दर्ज करने के अलावा कई अन्य आरोपों में नामजद जिला अभियंता को एक दिन भी कार्यालय में बैठने का अधिकार नहीं है. डीडीसी द्वारा बचाए जाने की बात कहते हुए पार्षदों का कहना है कि यह सदन की गरिमा के खिलाफ है जिसमें सदन के सदस्यों ने उसे हटाने के लिए बहुमत से फैसला सुनाया है.

बारह दिनों बाद भी प्रोसिडिंग पर दस्तखत नहीं होना और मामले को लटकाने के खिलाफ लामबंद पार्षदों ने इस लड़ाई को तब तक लड़ने का फैसला किया है जब तक जिला अभियंता को हटा नहीं दिया जाता. चंद्रिका राम ने कहा कि जिला परिषद सदन की गरिमा का ध्यान रखते हुए इसके पारित प्रस्ताव पर कार्यकारी पदाधिकारी को अविलंब दस्तखत कर देना चाहिए. अगर वह मामले को लटका रहे हैं तो इससे जनता में गलत संदेश जाता है. जब बहुमत में सदस्यों ने जिला अभियंता पर गंभीर आरोपों और मामलों को देखते हुए उनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है तो उसकी गंभीरता का अंदाजा पदाधिकारी को भी होना चाहिए. सदन की गरिमा और सम्मान की रक्षा तभी हो सकेगी जब उसके बहुमत से पारित प्रस्ताव पर पदाधिकारी दस्तखत कर देंगे. धरना देने वालों में मिटठू बाबू, जयकरण महतो, प्रमोद कुमार, सुशीला देवी,, दुर्गावती देवी,, गुड़िया देवी,, संतोष चौहान, ललन यादव, प्रीति कुशवाहा, शकुंतला देवी, सुमैला परवनी आदि शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026