परवेज अख्तर/सिवान: व्यवहार न्यायालय सिवान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर राकेश कुमार सिंह प्रथम ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने न्यायालय कक्ष में बैठकर मामलों की सुनवाई भी की। निवर्तमान जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक के उच्च न्यायालय पटना में रजिस्टर के पद पर पदोन्नति होने के पश्चात व्यवहार न्यायालय सिवान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त था।
हाई कोर्ट प्रशासन द्वारा राकेश कुमार सिंह प्रथम की सिविल कोर्ट सिवान में जिला न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की अधिसूचना कुछ समय पूर्व जारी हुई थी। अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के पश्चात जिला न्यायाधीश ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात सिविल कोर्ट में कार्यरत न्यायिक पाधिकारियों के साथ अपने प्रकोष्ठ में बैठक की और शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…