सिवान: जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इस दौरान आधार संबंधित विषयाें की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान यह कहा गया कि जिन क्षेत्रों में आधार की सुविधा नहीं है, वहां पर अतिरिक्त आधार पंजीकरण केंद्र एवं आधार अपडेट की स्थापना की जाए। साथ ही सभी आयु वर्ग के शत-प्रतिशत आधार का सृजन एवं बच्चों का अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट करने का निर्देश दिया गया। जिला स्तर, अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर यूआईडीएआई, राज्य निबंधक एवं सीएससी, ई-गर्वनेंस द्वारा आधार सेवा केंद्र की स्थापना कराए जाने को कहा गया। साथ ही आधारबद्ध जन्म पंजीकरण के कार्यान्वयन की बात कही गई।

साथ ही साथ आधार में मोबाइल अपडेट, आधार पर विभिन्न योजनाओं में उपयोग करने, आधार से संबंधित धोखाधड़ी के मामलों का अनुश्रवण एवं विधिक कार्यवाही करने, आधार पंजीकरण केंद्रों पर की जाने वाली गतिविधियों का अनुश्रवण के साथ प्राप्त शिकायतों की जांच एवं अनुपालन तथा किसी भी व्यक्ति का यदि आधार बनाएं 10 वर्ष से अधिक हो गए हो, तो अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट कराने के संबंध में सार्वजनिक आम जनों से अनुरोध हेतु विचार5विमर्श किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, निदेशक लेखा प्रशासन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, वरीय प्रबंधक इंडिया पोस्ट अग्रणी, बैंक प्रबंधक प्रोजेक्ट मैनेजर यूआईडीएआई उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026