सिवान: कल से शुरू होगा जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता, बेहतर आयोजन को ले तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू होगा। प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजेंद्र स्टेडियम में किया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले के सैकड़ों स्कूलों ने पंजीकरण कराया है। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयोंं के बच्चे शामिल होंगे।

चयनित किए गए विभिन्न स्थलों पर आयोजित होगी प्रतियोगिता :

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 28 से 30 अक्टूबर तक चयनित किए गए विभिन्न स्थलों पर आयोजित होगा। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी बैडमिंटन (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक विज्ञानानंद केंद्रीय विद्यालय चनउर में होगा। वहीं बालीवाल (बालक) अंडर 14 व अंडर 17 आयुवर्ग के लिए 29 को प्रतियोगिता आयोजित होगी। क्रिकेट (बालक) अंडर 19, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए 28 से 30 अक्टूबर तक, एथलेटिक्स (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए, 29 अक्टूबर को रग्बी (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए तथा खो-खो (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए 28 से 30 अक्टूबर तक राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होगा। जबकि कबड्डी (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए, ताईक्वांडो (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए तथा 29 व 30 अक्टूबर को बुशु (बालक/बालिका) अंडर 17 व 19 आयुवर्ग के लिए, 29 व 30 अक्टूबर को भारोतोलन (बालक/बालिका) अंडर 17 व 19 आयुवर्ग के लिए, 28 अक्टूबर को शतरंज (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग तथा 29 अक्टूबर को योगा (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए खेल भवन में प्रतियोगिता आयाेजित की जाएगी। वहीं 28 से 30 अक्टूबर तक हाकी (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए मैरीकाम स्र्पोट्स एकेडमी रघुनाथपुर व 28 व 29 को फुटबाल (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग तथा हैंडबाल (बालक/बालिका) अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लिए 28 व 29 अक्टूबर को पीटी प्रशिक्षण महाविद्यालय मैरवा में आयोजित किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026