सिवान: जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार की संध्या सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. जिलाधिकारी के पहुंचने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपात कक्ष और लेबर रूम का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीज से डायट एवं चिकित्सकीय उपचार के संबंध में पूछताछ की. उसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति के संबंध में अधीक्षक से पूछताछ की तथा रिकॉर्ड को देखा. जिसके बाद लेबर रूम की जांच के बाद अपात कक्ष के पीछे स्थित प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया.

इस दौरान प्रतीक्षालय के समीप एक बाइक लगी थी बाइक के संबंध में पूछताछ किया . हालांकि किसी ने अपना नही बताया.जिसके बाद नगर थाना द्वारा जप्त कर लिया गया. जप्त किया गया बाइक सदर अस्पताल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पान रसूल का था.निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट,प्रभारी अधीक्षक डा.मो. इसराइल, डीपीएम विशाल कुमार सिंह, डीआईओ डॉक्टर आमित चंद्र मिश्रा, अस्पताल प्रबंधक कमलजीत कुमार, डीपीसी इमामुल होदा सहित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026