सिवान: औचक निरिक्षण को पहुंचे जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी

  • सरकार के सात निश्चय से संचालित कुशल युवा प्रोग्राम के बच्चों से भी मिले
  • सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस बड़ा केंद्र देख जताई प्रसन्नता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड की सिकंदरपुर पंचायत में बुधवार को सुबह 10 बजे ही जिला पंचायतीराज पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता योजनाओं की जांच को पहुंचे। दरअसल, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी वरीय पदाधिकारी को प्रत्येक पंचायत का औचक निरिक्षण करना है। इसी क्रम में डीपीआरओ श्री गुप्ता ने सबसे पहले मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल-जल, नली गली,आगंनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न योजनाओं की जांच की। जांच के क्रम में कई जगह संतोषजनक कार्य पाकर खुश भी हुए। वहीं, कई जगह पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक को और बेहतर तरीके से कार्य करने का पाठ पढ़ाया।

वहीं, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत अर्जुन फाउंडेशन की ओर से संचालित कुशल युवा केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर बच्चों की अच्छी उपस्थिति देख काफी खुश हुए। खुद क्लास में जा कर बच्चों को कुशलता का पाठ पढ़ाया और स्किल डेवलपमेंट की महत्ता से भी बच्चों को अवगत कराया। कोर्स पूरा होने के बाद रोजगार के क्षेत्र की भी जानकारी दी। श्री गुप्ता लगभग एक घंटे बच्चों के साथ बिताए। इस दौरान कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को भी समझाया। उन्होंने जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर सुदूर देहात में आधुनिक सुविधाओं से लैस इतने बड़े केंद्र संचालन के लिए संस्था के निदेशक को बधाई भी दी। श्री गुप्ता ने बताया कि शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में अर्जुन फाउंडेशन बेहतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की कि सभी युवा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। वहीं, उन्होंने अर्जुन फाउंडेशन में बन रहे मोबाइल चार्जर केंद्र का भी निरीक्षण किया और बड़ी बारीकी से बच्चों से सवाल भी किये। उन्होंने बताया कि अर्जुन फाउंडेशन के कार्य सराहनीय हैं।

यहां कुशल प्रशिक्षक से बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक की मुफ्त ट्रेनिंग दिला कर जॉब भी दिया जा रहा है। ऐसे प्रयासों की निश्चित रूप से सराहना होनी चाहिए। इस अवसर पर संस्था के निदेशक अर्जुन कुमार साह, पंचयात सचिव हंशकुमार दुबे, नीलेश गिरी, मनोज सिंह, नितेश कुमार, सुफियान सिद्दीकी, फरज़ाना खातून, अभय सिन्हा, सत्येंद्र चौहान, मेराज अंसारी समेत कई गणयमान्य लोग मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024