परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडे भूमि विवाद संबंधी जिला स्तरीय बैठक की. जिसमें अंचल स्तर पर लंबित 459 मामलों के निष्पादन का निदेश दिया. बैठक में एसडीएम, एडीएम, डीसीएलआर सहित सभी अंचलों के अंचल अधिकारी उपस्थित रहे. डीएम ने जिन 459 मामलों के निष्पादन करने का निदेश दिया है, उसमें मापी के 90, जांच के 43, सुनवाई के 44, बंटवारा के 37 तथा नोटिस के 108 मामले शामिल है.
वहीं दूसरी ओर डीएम ने अखबारों में छपने वाले भूमि विवाद संबंधी खबरों पर ध्यान देकर उसका संज्ञान लेने का निर्देश सीओ को दिया. साथ ही चौकीदारों के माध्यम से भूमि विवाद व उसकी सूचना लेने का निर्देश भी दिया है. डीएम अमित कुमार पांडे ने अंचल स्तर पर ही भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में बैठक कर निष्पादन का निर्देश दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…