परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत बुधवार को ओवरलोडिंग गाड़ियों की जांच की गई। इस दौरान चांप ढाला से हरदिया मोड़ के बीच वाहन जांच के दौरान ओवरलोड बालू लदे 19 ट्रकों को जब्त किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद ने बताया कि वाहन जब्ती के बाद माइनिंग एक्ट एवं परिवहन विभाग के नियम के तहत फाइन और दंड आरोपित करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस मौके पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक (मोबाइल दारोगा) संतोष कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे। इससे ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…